Weather Update: घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-NCR, रफ्तार पर लगा ब्रेक; कई ट्रेनें और फ्लाइट लेट – Delhi-NCR wrapped in dense fog brakes applied on speed of vehicles Many trains and flights also late
January 4, 2025
शनिवार के दिन भी पूरी दिल्ली घने कोहरे में डूबी हुई है क्योंकि शहर शीतलहर की चपेट में है। इससे पहले दिल्ली में शुक्रवार की सुबह भी घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता का स्तर शून्य तक गिर गया। कोहरे के कारण सड़क हवाई और रेल यातायात बाधित हुआ। मौसम विभाग ने आज के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है।