
Bihar Politics नीतीश कुमार ने गोपालगंज में समीक्षा बैठक के दौरान राजनीतिक कयासों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह अब कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गलती से दो बार इधर से उधर (राजद के साथ) चले गए थे लेकिन अब हमलोग (एनडीए) हमेशा साथ रहेंगे। मुख्यमंत्री ने राजद के खिलाफ अपने कोर मुद्दे पर जमकर बात की।