

कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को उनके नाम की घोषणा की। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक तीन लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। नाम की घोषणा के बाद अलका ने कहा कि मैं चौथा विधानसभा चुनाव लडऩे जा रही हूं। अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को टेम्पररी सीएम कहकर संवैधानिक पद का अपमान किया। उस पद पर बैठी महिला सीएम का अपमान किया है।