

देश के वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक राजगोपाल चिदंबरम का निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। उन्होंने 1975 और 1998 के परमाणु परीक्षणों में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। चिदंबरम को 1975 और 1999 में क्रमश पद्म श्री और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।