

Ramesh Bidhuri Priyanka Gandhi controversy कालकाजी से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने आज कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर विवादित बयान दिया। बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर कांग्रेस ने हमला बोला है। कड़ी आलोचना करते हुए पार्टी ने इसे शर्मनाक और भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता बताया। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि बिधूड़ी का बयान उनकी घृणित मानसिकता को दर्शाता है।